
(सुरक्षा संकेत) SAFETY SYMBOL :-
सुरक्षा संकेत (सेफ्टी SAFETY SYMBOL ) प्रशिक्षण काल में ही कारीगर को कारखानों में सुरक्षा के लिए उठाये गए विभिन्न कदमों, नियमों तथा उपायों की सम्पूर्ण जानकारी दी जाती है। विभिन्न मशीनों तथा स्टोरों आदि की दीवारों पर विभिन्न निर्देश (cautions) संकेतों के रूप में लिखे होते हैं। उन स्थानों पर प्रवेश करने से पूर्व कुछ सुरक्षा उपकरणों या नियमों का पालन करना होता है।
SAFETY SYMBOLS चार प्रकार के होते हैं बारी बारी से हम सभी SYMBOL का विवरण जानेंगे
(1) निषेधात्मक संकेत (Prohibitional Symbols)
(2) अनिवार्य (सकारात्मक) संकेत (Mandatory Symbols)
(3) चेतावनी या सचेतक संकेत (Warning Symbols)
(4) सूचनात्मक संकेत (Informational Symbols)
(1) निषेधात्मक संकेत (Prohibitional Symbols):- वृत्त के आकार के ये संकेत लाल रंग के बॉर्डर तथा क्रॉस बार और सफेद पृष्ठ भूमि पर काले रंग की आकृति द्वारा दर्शाये जाते हैं। इनके द्वारा विशेष प्रकार के कार्य करने को मना (निषिद्ध) किया जाता है।

(2) अनिवार्य (सकारात्मक) संकेत (Mandatory Symbols) :- इन संकेतों के द्वारा कारीगरों को सुरक्षात्मक निर्देश दिए जाते हैं और कारीगर इन संकेतों को आसानी से समझ लेते हैं। ये संकेत नीली पृष्ठभूमि (blue background) पर सफेद रंग के संकेतों द्वारा वृत्त के आकार में बने होते हैं।

(3) चेतावनी या सचेतक संकेत (Warning Symbols) :- ये संकेत त्रिभुजाकार के पीली पृष्ठभूमि (yellow background) पर काले चित्र बनाकर प्रदर्शित किए जाते हैं। इन चित्रों के माध्यम से चेतावनी दी जाती है |

(4) सूचनात्मक संकेत (Informational Symbols) :- ये संकेत वर्गाकार • होते हैं। इनको हरी पृष्ठभूमि (green background) पर सफेद रंग की आकृति द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इनके द्वारा विविध प्रकार की सूचनाएँ दी जाती हैं।